News Room Post

”गुलाबो” बनी काजल राघवानी, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर हार जाएंगे दिल

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस काजल की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने शूटिंग के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर आप भी मदहोश हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में खास!

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। काजल के नाम का यूपी से बिहार तक में डंका बजता है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस काजल की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने शूटिंग के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर आप भी मदहोश हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में खास!

काजल राघवानी की फोटोज:

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें एक्ट्रेस की हालिया भोजपुरी फिल्म के सेट से है। एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजल राघवानी बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। काजल राघवानी के बालों में उनकी कोस्टार फूल लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ काजल ने कैप्शन में लिखा है- ”गुलाबो”

काजल के लुक की बात करें तो लाल साड़ी, लम्बे बाल, गुलाबी होंठ और गले में चोकर पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर उनके फैंस कसीदे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल की फिल्म ”नौकर बीवी का” का भी ट्रेलर रिलीज किया गया है। काजल राघवानी इस नई भोजपुरी फिल्म ”नौकर बीवी का” का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह हैं। फिल्म की कहानी और डायलॉग अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। पटकथा मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी ने मिलकर लिखा है। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है।

Exit mobile version