नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की गिनती भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। काजल की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि यूपी से बिहार तक में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अपनी नई वीडियोज और फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!
काजल की लेटेस्ट रील:
काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर के साथ एक रील वीडियो शेयर की है। ये एक फनी रील है जिसमें एक्ट्रेस पत्नियों की प्रॉब्लम्स बताती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी वीडियो में कहती- ”जब मेरा मेरे पति से झगड़ा हो जाता है तब मैं सोचती हूं, इनसे मैं कभी बात नहीं करूंगी लेकीन फिर मैं सोचती हूं अगर में इनसे बात नहीं करूंगी तो झगड़ा किससे करूंगी।”
रील वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म के लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस मरून साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। खुले लंबे बाल काजल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस का ये फनी वीडियो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
बता दें कि आज एक्ट्रेस का नया गाना ”सुगा” रिलीज किया जाएगा। इस गाने मे काजल राघवानी के साथ अशोक पाठक नजर आ रहे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक अभिषेक ठाकुर ने दिए हैं। काजल के फैंस उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भौजी, दुल्हन और दहेज और मुनिया जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी।