News Room Post

काजल राघवानी को मिला अपना क्रेज़ी फैंन, एक्ट्रेस ने शेयर की स्पेशल वीडियो

Kajal Raghwani New Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के कई क्रेज़ी फैंस है। अब ऐसे ही एक फैन की वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। लोगों में काजल के प्रति दीवानगी का आलम ये है कि एक्ट्रेस के एक मुरीद ने उनकी पेंटिंग तक बना डाली है अब इसकी वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

काजल राघवानी का क्रेजी फैन:

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के कई क्रेज़ी फैंस है। अब ऐसे ही एक फैन की वीडियो एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में काजल का ये फैन बड़े ही लगन से एक्ट्रेस की पेंटिंग बनाता हुआ नजर आ रहा है। काजल के इस फैन का नाम राहुल राज है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर कर अपने इस फैन को शुक्रिया भी कहा है।

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने फैंस को अपनी नई फिल्म का सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस की इस नई फिल्म का नाम ”गुजराती बहू” है। काजल राघवानी की फिल्म गुजराती बहू के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर ने मिलकर किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। हालांकि फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बता दें कि काजल राघवानी ने इसके अलावा अपनी एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस गाय को रोटी खिला रही हैं। काजल पशु प्रेमी हैं और अक्सर पशुओं की सेवा करती हुई देखी जाती हैं।

Exit mobile version