News Room Post

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: आज दिवाली का त्यौहार मना रही हैं काजल राघवानी, एक्ट्रेस ने शेयर की रंगोली की तस्वीरें

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल काजल राघवानी छोटी-से छोटी डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की भी कुछ विशेष झलकियां अपने फैंस के साथ साझा की हैं। चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास!!

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के नाम का भोजपुरी जगत में डंका बजता है। काजल राघवानी जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल काजल राघवानी छोटी-से छोटी डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की भी कुछ विशेष झलकियां अपने फैंस के साथ साझा की हैं। चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास!!

काजल राघवानी की दिवाली सेलिब्रेशन:

काजल राघवानी ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। काजल राघवानी ने अपने घर की रंगोली की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने बेहद ही खूबसूरत रंगोली बनाई है। इसके साथ एक्ट्रेस खुद भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सफ़ेद चिकनकारी कुर्ते में बिना किसी मेकअप सादगी में भी काजल कमाल न नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ अपने फैंस को दिवाली की बधाई भी दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”शुभ दीपावली आप और आपके पूरे परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

हालांकि, बता दें कि एक्ट्रेस आज यानी 1 नवंबर को दिवाली मना रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं इस साल दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में काजल राघवानी आज यानी 1 नवंबर को दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। इसकी जानकारी काजल ने खुद इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी है।


बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ अपने ब्रेकअप की असली वजहों का भी खुलासा किया और बताया कि उनका और खेसारी का पांच साल का रिलेशनशिप था। काजल ने खेसारी पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही काजल राघवानी ने खेसारी यादव को लेकर बताया कि वो कई सारी लड़कियों से बात करते हैं।

उनके कई लड़कियों से संबंध हैं। उन्हें सब से सिर्फ सेक्’स चाहिए। काजल ने ये भी बताया कि खेसारी के फोन में कई लड़कियों के न्यूड पिक्चर्स हैं जो एक्टर लड़की को बिना बिताये वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर सेव करते हैं। काजल के इन खुलासों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फ़ैल गई है।

Exit mobile version