News Room Post

काजल राघवानी ने शेयर किया ”मुनिया” का फर्स्ट लुक, इस दिन आएगा फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल राघवानी ने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'मुनिया' का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। फिल्म के पोस्टर से साफ पता चलता है कि काजल राघवानी की फिल्म मुनिया काला जादू पर बेस्ड है।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। काजल राघवानी को सोशल मीडिया पर भी 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल के फैंस उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में काजल ने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”मुनिया” का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है इस पोस्टर में!


मुनिया का पोस्टर:

काजल राघवानी ने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘मुनिया’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। फिल्म के पोस्टर से साफ पता चलता है कि काजल राघवानी की फिल्म मुनिया काला जादू पर बेस्ड है। एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा भी है- ”काला जादू के बिछावल बा जालमुनिया करी ढोंगियन के बेनकाब देखीं काजल राघवानी के रहस्मयी फिल्म “मुनिया” के पहिला झलक अउर देखीं ए फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर 16 अप्रैल बुधवार सुबह 11 बजे सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के यूट्यूब चैनल पर”

इसी के साथ काजल ने फैंस को ये भी बताया कि उनकी इस फिल्म ”मुनिया” का ट्रेलर कल यानी 16 अप्रैल बुधवार के दिन सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस के फैंस लंबे समय से काजल की इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि फ़िलहाल काजल राघवानी ”बड़की दीदी 2” की शूटिंग कर रही हैं। बड़की दीदी – 2” इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी का नया गाना ”सुग्गा” रिलीज किया गया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक अभिषेक ठाकुर ने दिए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भौजी, दुल्हन और दहेज जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी।

Exit mobile version