News Room Post

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल राघवानी ने जय यादव से कहा- ”हमरा अंखियां में पढ़ला”, नीली साड़ी में रोमांस कर रही हैं एक्ट्रेस

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल की सोशल मीडिया पर पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस काजल की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है। चलिए बताते हैं गाने के बारे में विस्तार से।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्में की हैं। काजल की सोशल मीडिया पर पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फैंस काजल की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है। चलिए बताते हैं गाने के बारे में विस्तार से।

काजल राघवानी का नया म्यूजिक वीडियो:

काजल राघवानी का नया म्यूजिक वीडियो ”हमरा अंखियां में पढ़ला” रिलीज कर दिया गया है। काजल राघवानी का ये गाना एक रोमांटिक गाना है। गाने के वीडियो में एक्ट्रेस जय यादव के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में काजल जय के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस का ये गाना उनकी भोजपुरी फिल्म ”अमानत” का है। इस गाने को अभिलाश कुमार और सुप्रिया चीरा ने गाया है। गाने के लिरिक्स और संगीत दिवंगत श्याम देहाती के हैं। इस गाने को बीते दिन Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को दर्शकों को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि काजल राघवानी की फिल्म ”मेरी सास पहले आप” का जल्द ही वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। काजल राघवानी की इस नयी भोजपुरी ”मेरी सास पहले आप” का 7 सितंबर शाम 6:30 बजे और 8 सितंबर सुबह 9:30 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर वर्ल्डवाइड टेलीकास्ट किया जाएगा।

काजल राघवानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ”क्रन्तिकारी बहू” और ”मुनिया” जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। एक्ट्रेस फ़िलहाल इनदोनों फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। काजल के फैंस उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version