News Room Post

Khesari Lal-Kajal Raghwani Video: खेसारी लाल संग बेडरूम में रोमांस करती दिखीं काजल राघवानी, ब्लू साड़ी में एक्ट्रेस ने मचाया गदर

Khesari Lal-Kajal Raghwani Video: खेसारी और काजल की म्यूजिक वीडियो आते ही धमाल मचाना शुरू कर देती है। इनदोनो की केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद करते हैं। इसी कड़ी में खेसारी और काजल राघवानी की फिल्म ''नागदेव'' का एक गाना एक बार फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और धूम मचा रहा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर खेसारी लाल यादव ने न सिर्फ इंडस्ट्री में बल्कि लोगों के दिलों भी एक खास जगह बनाई है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़ कर एक फ़िल्में और गाने दिए हैं। खेसारी लाल यादव के कई ऐसे गाने हैं जो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा काजल राघवानी के साथ पसंद किया जाता है।

खेसारी और काजल की म्यूजिक वीडियो आते ही धमाल मचाना शुरू कर देती है। इनदोनो की केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद करते हैं। इसी कड़ी में खेसारी और काजल राघवानी की फिल्म ”नागदेव” का एक गाना एक बार फिर से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और धूम मचा रहा है।

इस फिल्म का एक गाना ‘आहो एह ओरिया’ एक बार फिर से दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने में काजल ने खेसारी के साथ एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं जिसे देखते ही आपके पसीने छूट जाएंगे। बता दें कि इस गानें के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

इस गानें के वीडियो में काजल राघवानी खेसारी के साथ ठुमके लगा रही हैं। इस गाने के वीडियो में काजल की हॉटनेस लोगों का दिल मचलाने के लिए काफी है। वहीं खेसारी गाने में काजल से अपना पीछा छुड़ाने की जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version