नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस के फैंस उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं। एक्ट्रेस ने ऐसे में आज अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास?
काजल राघवानी की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है। रील वीडियो में एक्ट्रेस अपनी फिल्म के लोकेशन पर नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं। हाथों में आलता, गले में मंगलसूत्र, कानों में बालियां और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में बहुत सारे कपड़े धोती नजर आ रही हैं। दरअसल, ये काजल की फिल्म का एक सीन है जिसमें एक्ट्रेस कपड़े धो रही हैं।
इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”ज़िंदगी जीने के दो तरीके हैं जब दोनों पता चले तो दोनों तरीके हमें भी बताना.. तब तक ये लाइफ मस्त चल रही जिते है !” एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। काजल राघवानी के इस वीडियो पर अब फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं।
काजल राघवानी का नया गाना आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”भईस चरवा रे भईस चरवा” आज रिलीज किया गया है। ये गाना काफी कैची है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक कन्हैया सिंह ने दिया है।