News Room Post

काजल राघवानी की फिल्म ”दुल्हन और दहेज़” का होने जा रहा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, जानिए कहां देख सकते फिल्म?

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी फिल्म ''दुल्हन और दहेज़'' में काजल राघवानी के अलावा आनंद ओझा , प्रेम दुबे , रिंकू भारती, ऋतू पांडेय , संतोष श्रीवास्तव , मनोज टाइगर , कॉशन शर्मा , संगीता राय, सनी शर्मा , सुजीत सार्थक और पारुल प्रिया जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। काजल राघवानी को सोशल मीडिया पर भी 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल के फैंस उनकी नई वीडियोज और फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों और गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्द ही काजल राघवानी की एक नई भोजपुरी फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

काजल राघवानी की फिल्म का प्रीमियर:

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की नई भोजपुरी फिल्म ”दुल्हन और दहेज़” का जल्द ही वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। ये फिल्म 3 मई, शनिवार ,शाम 6.30 बजे और, 4 मई रविवार ,सुबह 9.45 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर दिखाई जाएगी। B4U भोजपुरी चैनल के इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्टर और वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी गई है। बाद में काजल राघवानी ने भी इस पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अपने फैंस को फिल्म के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर की जानकारी दी।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ”दुल्हन और दहेज़” में काजल राघवानी के अलावा आनंद ओझा , प्रेम दुबे , रिंकू भारती, ऋतू पांडेय , संतोष श्रीवास्तव , मनोज टाइगर , कॉशन शर्मा , संगीता राय, सनी शर्मा , सुजीत सार्थक और पारुल प्रिया जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। फिल्म के गीत प्यारे लाल यादव और अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं।

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी की फिल्म ”मुझे कुछ कहना है” को DRJ Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। फिल्म को यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल हैं। फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। इस फिल्म का संगीत छोटे बाबा, रजनीश निश्रा और साजन मिश्रा ने दिया है।

Exit mobile version