News Room Post

काजल राघवानी का नया गाना ”बनरी के फेरा में” हुआ रिलीज, जानिए क्या है गाने में खास!

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani New Song: काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी का नया गाना ''बनरी के फेरा में'' रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास:

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी का नया गाना ”बनरी के फेरा में” रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास:

काजल राघवानी का नया गाना:

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी का नया गाना ”बनरी के फेरा में” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने का निर्देशन मनोज गुप्ता ने किया है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी, सुमित चंद्रवंशी और विकास यादव नजर आ रहे हैं। इस गाने को लियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है।

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी की एक फिल्म ”अमीरों का दहेज़” को रिलीज किया गया था। ये फिल्म इस हफ्ते की मूवी ऑफ़ द वीक बनी है। एक्ट्रेस ने स्टोरी फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है।

हाल ही में काजल राघवानी का एक और नया गाना आज रिलीज किया गया था। इस गाने का नाम ”भईस चरवा रे भईस चरवा” है। ये गाना काफी कैची है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को भी सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं।

Exit mobile version