News Room Post

काजल राघवानी का गाना ”भईस चरवा रे भईस चरवा” हुआ रिलीज, ये गाना थिरकने पर कर देगा मजबूर

Kajal Raghwani New Bhojpuri Film: काजल राघवानी का नया गाना आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ''भईस चरवा रे भईस चरवा'' आज रिलीज किया गया है। ये गाना काफी कैची है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस के फैंस उनकी लेटेस्ट फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आज काजल राघवानी का एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!


काजल राघवानी का नया गाना:

काजल राघवानी का नया गाना आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”भईस चरवा रे भईस चरवा” आज रिलीज किया गया है। ये गाना काफी कैची है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक कन्हैया सिंह ने दिया है। गाने के निर्देशक तुषार केसरवानी हैं। गाने के वीडियो में काजल राघवानी के अजय जी अज्जू नजर आ रहे हैं। नेटिजन्स को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने फैंस को अपनी नई फिल्म का सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस की इस नई फिल्म का नाम ”गुजराती बहू” है। काजल राघवानी की फिल्म गुजराती बहू के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर ने मिलकर किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। हालांकि फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


बता दें कि काजल राघवानी ने इसके अलावा अपनी एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस गाय को रोटी खिला रही हैं। काजल पशु प्रेमी हैं और अक्सर पशुओं की सेवा करती हुई देखी जाती हैं।

Exit mobile version