News Room Post

Kajol ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, खाना वेस्ट करने पर हुईं ट्रोल, लोगों ने ऐसे लगाई क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो खाना वेस्ट करती नजर आ रही हैं। इसी वजह से उनका ये वीडियो यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो खाना वेस्ट करती नजर आ रही हैं। इसी वजह से उनका ये वीडियो यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा। दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप में जहां कुछ सेलेब्स लोगों को खाना बाटने में लगे हुए हैं, वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो खाना को वेस्ट कर रहे हैं।

काजोल देवगन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस इस वीडियो में हवा में उछालते हुए सेब काटती हुई नजर आ रही हैं।

देखा जा सकता है कि पहले तो वे सेब को हवा में उछालती हैं। फिर चाकू की मदद से सेब के दो हिस्से कर देती हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में ‘मूड’ लिखा है। वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

Exit mobile version