News Room Post

Tanisha Mukherjee Corona Positive: काजोल की बहन Tanishaa Mukerji हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

Tanisha Mukherjee Corona Positive: काजोल की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव (Tanisha Mukherjee Corona Positive) हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही उन्होंने जानकारी भी दी कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

नई दिल्ली। काजोल की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव (Tanisha Mukherjee Corona Positive) हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही उन्होंने जानकारी भी दी कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले वो एग्स फ्रीज करने को लेकर चर्चा में आ गई थीं। लेकिन अब वो कोरोना संक्रमण को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इसे लेकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

तनीषा मुखर्जी ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने इंस्टा अकाउंट पर दी है। उन्होंने बताया कि वो आइसोलेशन में हैं। उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- ‘सभी को हैलो, मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं और जरूरत के मुताबिक आइसोलेट हूं।’

एग्स फ्रीज करवाने को लेकर आई थीं चर्चा में…

कुछ समय पहले तनीषा अपनी मां बनने वाले बयान को लेकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा दिए थे। उन्होंने कहा था- मेरे पास बेबी नहीं था फिर मुझे किसी ने रास्ता दिखाया इसलिए मैंने 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे।

फिर कर रही हैं पर्दे पर वापसी

तनीषा मुखर्जी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वो जल्द ही फिल्म ‘कोड नेम अब्दुल’ में नजर आने वाली हैं। उन्होंने साल 2003 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन काजोल जैसी पहचान उन्हें नहीं मिली। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें कई फिल्म शामिल हैं-  जैसे- ‘मस्त हो जाओ’, ‘टैंगो चार्ली’, ‘सरकार’, ‘सरकार राज’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Exit mobile version