News Room Post

कंगना ने किया चैलेंज, 9 सितंबर को जाऊंगी मुंबई, किसी में हिम्मत हो तो रोक ले

नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) को ट्वीट के जरिए करारा जवाब दिया है। पहले मुंबई की पीओके से तुलना (Comparison of Mumbai to POK) कर उन्होंने खूब आलोचना झेली है, अब नए ट्वीट के जरिए कंगना ने ऐलान कर दिया है कि वो मुंबई आने जा रही हैं। बता दें कि उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके से कर डाली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ।

9 सिंतबर को कंगना मुंबई आएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो उन्हें रोक ले। कंगना ने संजय राउत को चैलेंज देते हुए ट्वीट में लिखा, ”मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। अब मैंने फैसला लिया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सिंतबर को मुंबई आऊंगी। मैं जिस समय मुंबई पहुंच जाऊंगी, वो टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”

कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस का ये तल्ख अंदाज दिखा रहा है कि वे संजय राउत को सीधे चुनौती देना चाहती हैं।

संजय राउत ने अपने बयान में क्या कहा था?

संजय राउत ने कहा था कि अगर कंगना को मुंबई शहर और यहां की पुलिस से इतनी तकलीफ है तो वे यहां ना आएं। अब राउत के इस बयान पर ही कंगना की तरफ से वो बयान दिया गया था जिस पर जमकर बवाल काटा गया। कंगना ने कहा था- शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?

अब कंगना का ये बयान विवादों में घिर गया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई नेता एक्ट्रेस के बयान को शर्मनाक बता रहे हैं। कांग्रेस ने तो उन से माफी मांगने तक को कह दिया है। वहीं सोनू सूद और रितेश देशमुख जैसे सेलेब्स ने भी कंगना को आईना दिखाने की कोशिश की है।

Exit mobile version