News Room Post

Punjab: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़की कंगना रनौत, चन्नी सरकार को सुनाई जमकर खरी-खरी

kangna ranout..

नई दिल्ली। बीते दिन पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ हुई चुक का मामला लगातार गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर पंजाब की चन्नी सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, पंजाब की कांग्रेस सरकार इसपर गोल-मोल जवाब देकर अपनी छवी को बचाने में लगी है। पीएम मोदी के साथ घटी इस घटना की गुंज अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची है। अब इस मामले पर बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत का गुस्सा भड़का है। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ हुई इस बड़ी चुक पर कंगना रनौत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शर्मनाक बताया है।

अपने इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने लिखा, “पीएम मोदी पर हुआ ये हमला एक तरह से हर भारतीय पर हुआ है। पंजाब में जो भी हुआ वोशर्मनाक है। आदरणीय प्रधानमंत्री लोकतंत्र से चुने गए नेता/प्रतिनिथि/1.4 अरब लोगों की आवाज हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ हर भारतीय पर अटैक है… ये हमारे लोकतंत्र पर भी एक तरह का हमला है। इसके आगे कंगना रनौत ने पंजाब की चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब आतंकी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है। अगर हम इसे नहीं रोकते हैं तो राष्ट्र को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। कंगना ने साथ ही हैशटैग दिया है #BharatStandsWithModiJi

बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण के अलावा रैली करने पंजाब के फिरोजपुर जा रहे थे। फिरोजपुर में बारिश हो रही थी। इससे वो रोड से जा रहे थे। फिरोजपुर से करीब 30 किलोमीटर पहले कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक फ्लाईओवर पर उनका रास्ता रोक लिया। 20 मिनट तक मोदी को इंतजार करना पड़ा और ये उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक मानी जा रही है। केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

दिसंबर में घेरी गई थी कंगना की कार

कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहती है। कंगना किसान आंदोलन के वक्त भी कंगना ने एक विवादित बयान दे दिया था। कंगना ने किसानों के साथ आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारी महिलाओं पर कॉमेंट करते हुए कहा था कि, ‘कुछ रुपयों के लिए आंदोलन करने पहुंच जाती हैं।’ इस ट्वीट के साथ कंगना ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। इससे पहले कंगना ने किसानों को खालिस्तानी कह दिया था। कंगना के इस बयान पर भी काफी बवाल देखने को मिला था।

Exit mobile version