News Room Post

Padma Awards 2021: ‘कई लोगों की हो जाएगी बोलती बंद’, पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद कंगना ने शेयर किया वीडियो संदेश

Kangana

नई दिल्ली। बॉलीवुड हस्तियों कंगना रनौत, अदनान सामी और एकता कपूर को सोमवार को राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सम्मान से नवाजेंगे। कला जगत से इस वर्ष पद्मश्री पाने वाले अन्य लोगों में फिल्म निर्माता करण जौहर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्मों ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

वहीं पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद अभिनेत्री कंगना का बयान आया है। उन्होंने पद्मश्री मिलने पर खुशी जताई है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कहा कि, मुझे एक आर्दश नागरिक होने के नाते पद्मश्री पुरस्कार मिला है इस सरकार से। कंगना ने आगे बताया कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों और आइटम नंबर करने से इंकार किया।

कंगना ने कहा कि पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए और देश को लेकर जागरूकता आई फिर देश को तोड़ने वाली शाक्तियां हो चाहे फिर जिहादी हो या खालिस्तानी हो या दुश्मन देश हो उनके खिलाफ आवाज उठाई। अभी भी ना जाने मुझ पर कितने केस हैं और अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मिलता है ये सब करके, ये तुम्हारा काम नहीं है। आगे कंगना कहती है कि पद्मश्री सम्मान उन लोगों को करारा जवाब है ये बहुत लोगों का मुंह बंद करेगा। मैं दिल से इस देश का धन्यवाद करती हूं।

इससे पहले समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जहां कंगना एक खूबसूरत हरे-सुनहरे रंग की साड़ी में शानदार बड़े झुमके और चेहरे पर एक सफेद मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं।

Exit mobile version