News Room Post

Kangana Ranaut: कंगना ने खालिस्तानियों और सिख में बताया अंतर, कहा-लश्कर-ए-तैयबा की तरह ये…

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाकी बोल के लिए जानी जाती है। इसके अलावा कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती है। वो हर मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखती है। इसके अलावा अभिनेत्री अपने बेबाकी अंदाज के जरिए सुर्खियों में भी छाई रहती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसा संदेश भी लिख देती है जिसके बाद वो चर्चा में आ जाती है। कई लोग अभिनेत्री की राय पर सहमत होते नहीं नजर आते है और उनको निशाने पर लेने की कोशिश करते है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना दो फोटो साझा की है। इसमें उन्होंने खालिस्तानी और सिख के बीच क्या अंतर होता है ये बताने की कोशिश की। आपको बता दें कि पंगा गर्ल कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी हस्तियों के साथ भिड़ती रहती है। बीते साल 2021 में अभिनेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

फोटो में देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां खालिस्तानी नजर आ रह है। वहीं दूसरी सिख दिखाई दे रहे है। इसके साथ कंगना ने लिखा, खालिस्तानी न तो सिख हैं न ही किसान। ये लोग आतंकवादी हैं लश्कर-ए-तैयबा की तरह। इतना ही कंगना ने खालिस्तानियों को भारत सरकार से आतंकवादी घोषित करने को भी कहा। जानकारी के लिए बता दें कि कंगना किसान आंदोलन की तुलनी खालिस्तानियों कर डाली थी। जिसके बाद कंगना रनौत विवादोंं में घिर गई थी।

बता दें कि हाल ही में कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब की चन्नी सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। अपने इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने लिखा था, ”पीएम मोदी पर हुआ ये हमला एक तरह से हर भारतीय पर हुआ है। पंजाब में जो भी हुआ वोशर्मनाक है।आदरणीय प्रधानमंत्री लोकतंत्र से चुने गए नेता/प्रतिनिथि/1.4 अरब लोगों की आवाज हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ हर भारतीय पर अटैक है… ये हमारे लोकतंत्र पर भी एक तरह का हमला है। इसके आगे कंगना रनौत ने पंजाब की चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब आतंकी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है। अगर हम इसे नहीं रोकते हैं तो राष्ट्र को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। कंगना ने साथ ही हैशटैग दिया है #BharatStandsWithModiJi

Exit mobile version