News Room Post

Happy Birthday Bhaijan: फिर साथ दिखें करण- अर्जुन, सलमान खान की जन्मदिन पार्टी में शाहरुख ने गले लगाकर किया विश

नई दिल्ली। जहां सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं वहीं उनके फैंस भी भाई जान के बर्थडे पर खूब एन्जॉय कर रहे हैं। सलमान खान का जन्मदिन उनके फैंस एक त्योहार की तरह मनाते हैं। सलमान खान ने हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से जान डाल दी। रोमांटिक फिल्म हो या कॉप की हर कैरेक्टर में सलमान खान ने खुद को ढाल लिया और इनके फैंस ने इन्हें हर रूप में पसंद किया हैं। सलमान खान की शाहरुख से दोस्ती हो या दुश्मनी हर चीज बहुत चर्चा का विषय रही हैं। सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस अक्सर इन दोनों को साथ में देख कर काफी खुश होते हैं। वहीं सलमान खान के बर्थडे पर फिर दोनों खान साथ दिखे।

साथ में दिखें शाहरुख-सलमान

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी जोरो-शोरो से वायरल हो रहा हैं जिसमें दोनों को साथ देखा गया। इस दौरान दोनों गले मिलते भी दिखाई दिए। शाहरुख खान, भाईजान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए जहां सलमान खान बाद में बादशाह को बाहर तक ड्रॉप करने आते हैं। इस वक्त सलमान-शाहरुख ने एक दूसरे को गले भी लगाया और एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। इस दौरान दोनों सुपरस्टार ब्लैक आउटफिट में नजर आए। जिस दौरान पैपराजी हैप्पी बर्थडे भाई चिल्लाते भी नजर आए। तभी सलमान खान और शाहरुख खान ने कैमरे के सामने पोज भी दिया। दोनों की खूबसूरत तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। बॉलीवुड के किंग और भाईजान को साथ देख इनके फैंस भी कहां पीछे हटने वाले हैं सभी यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

फैंस ने किया रिएक्ट

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस में भी एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि  इस बॉन्ड को देखना पसंद हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जिस तरह शाहरुख खान ने सलमान खान को गले लगाया ये देख के मैं भावुक हो गई हूं। वहीं शाहरुख खान के फैन क्लब ने भी सलमान खान को उनके जन्मदिन की बधाईयां दी।

Exit mobile version