News Room Post

Rakhi Sawant: RRR की सक्सेस पार्टी में करण जौहर ने किया राखी सावंत को इग्नोर, फैंस ने लगा दी निर्माता की क्लास, देखें वीडियो

नई दिल्ली। 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म रिलीज के बाद से ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में ही आरआरआर का जलवा जारी है। फिल्म वर्ल्ड वाइल्ड 1000 करोड़  से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही हैं। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही हैं। आरआरआर की सफलता से फिल्म से जुड़े सभी स्टार्स काफी खुश हैं। इस खुशी में फिल्म के मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंचे। पार्टी में आमिर खान से लेकर साउथ के बड़े स्टार्स तक पहुंचे लेकिन सारी लाइमलाइट राखी सावंत लूट ले गईं।

आरआरआर की सक्सेस पार्टी में राखी ने लगाए चार-चांद

ड्रामा क्वीन राखी सावंत आरआरआर की सक्सेस पार्टी में पहुंची। जहां वो अपनी ड्रेस और हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रखी। राखी रेट कलर की हॉट ड्रेस में नजर आईं। वहीं उनके बालों का हेयर स्टाइल काफी अलग और यूनिक था। पार्टी से जुड़ी कई वीडियो को राखी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वो  साउथ के कई स्टार्स के साथ मस्ती करती दिखी थीं। ऐसा ही एक वीडियो राखी सावंत ने शेयर किया है जिसमें वो पहले रामचरण के साथ दिख  रही हैं और नाटो-नाटो पर डांस करने के लिए कह रही है। रामचरण भी राखी के साथ एंजॉय कर रहे हैं। इसके बाद राखी जूनियर एनटीआर के साथ मस्ती करती दिखती हैं।

राखी के फैंस ने किया करण जौहर को ट्रोल


वीडियो में राखी करण जौहर के पास जाती हैं और बात करने की कोशिश करती हैं। वो कहती हैं हेलो करण सर..लेकिन करण जौहर राखी की बात का जवाब नहीं देते हैं और उन्हें गंदे तरीके से इग्नोर करते हैं। ये बात राखी के फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने करण जौहर को खरी-खोटी सुना दी। एक यूजर ने लिखा- करण जौहर का बिहेवियर बहुत खराब है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- करण जौहर का रिएक्शन अच्छा नहीं है।

Exit mobile version