नई दिल्ली। बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्मों से नवाजने वाले करण जौहर बॉलीवुड स्टार्स के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।कुछ स्टार्स के साथ उनका घर जैसा रिश्ता है, लेकिन करण की जिंदगी में एक महिला ऐसी भी है, जो बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं रखती हैं लेकिन फिर भी करण की हर पार्टी में दिखती है। इतना ही नहीं ये महिला बॉलीवुड की लगभग हर पार्टी में दिखती है। करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, गौरी खान इस महिला को घर का सदस्य मानते हैं,…हम बात कर रहे हैं काजल आनंद की, जो करण जौहर की बेस्ट फ्रेंड हैं और दोनों सालों से साथ है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर काजल आनंद कौन हैं।
लड़ा था संजय दत्त का मुंबई ब्लास्ट केस
काजल का बॉलीवुड से दशक से भी पुराना रिश्ता है। कागल पहले पेशे से एक जानी मानी वकील थीं और उन्होंने ही संजय दत्त का मुंबई ब्लास्ट का केस लड़ा था। उस वक्त वो काफी यंग और फेमस थी। हालांकि कागल ने अपने पेशे को ज्यादा समय तक फॉलो नहीं किया और वकालत से ब्रेक ले लिया है।
काजल कुछ नया ढूंढ रही थीं। वकालत छोड़ने के बाद काजल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिजाइनर क्लोदिंग ब्रांड खोला, जिसका नाम यंत्रा था। काजल को करण जौहर और शाहरुख खान का बेहद करीबी माना जाता है। कहा जाता है कि जब भी दोनों को कुछ भी सलाह लेनी होती है, तो वो काजल के पास ही जाते हैं।
प्यार से काजल को पुटलू बुलाते हैं करण जौहर
करण जौहर, गौरी खान और शाहरुख खान काजल को पुटलू कह कर बुलाते हैं और इसी नाम से उन्हें आज भी टैग करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब शाहरुख के करियर के शुरुआती दिन थे तो काजल ने उनकी खूब मदद की थी। एक्टर काजल के लिए कई बार बर्थडे पार्टी भी होस्ट कर चुके हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ करण जौहर ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड काजल पर जान छिड़कता है।