नई दिल्ली। हर किसी के मन में यही होता है कि उनकी भी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड सेलेब्स जैसी हो। जब भी कहीं जाए तो कैमरा लेकर लोग उनका पीछा करें। घंटों तक फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करें लेकिन सेलेब्स की लाइफ भी कम मुश्किल नहीं होती। उनके सामने भी खुद को पर्दे पर बनाए रखने के अलावा भी कई तरह की मुश्किलों को पार करना होता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो कि ये सोचते हैं कि बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस कभी परेशान नहीं होते तो आपकी ये सोच हमारी खबर बदल देगी। जी हां, इस खबर में हम आपको करीना कपूर के साथ हुई ऐसी एक घटना के बारे में बताएंगे जहां वो बॉलीवुड एक्ट्रेस होने की वजह से मुसीबत में फंस गई।
दरअसल, ये मामला अभी कुछ ही समय का है जब एक्ट्रेस करीना कपूर एयरपोर्ट पहुंची हुई थी। इस दौरान करीना कपूर के सुरक्षा कर्मी काफी कम थे। ऐसे में जैसे ही एक्ट्रेस अपनी कार से निकलकर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ी तो वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया। करीना कपूर के साथ इस दौरान धक्का मुक्की तो हुई ही साथ ही बदसलूकी भी की गई। नीचे देखिए वीडियो…
वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स करीना कपूर को लोगों से घिरा देख उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है। वीडियो में एक फीमेल फैन करीना कपूर का बैग खिंचती हुई भी दिखाई दे रही है। इस दौरान करीना कपूर काफी डरी सहमी सी नजर आ रही है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
लोग इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं। एक यूजर ने करीना कपूर का वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा, “वो वाकई काफी डरी हुई हैं। लोगों को थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए। वो भी इंसान हैं।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर करीना ने इस बिहेव पर रिएक्ट किया होता तो लोग कहते कि इसमें बहुत एटीट्यूड है, इसे बायकॉट करो, लेकिन जरा इन लोगों को देखो, कैसे छीना-झपटी कर रहे हैं। फैंस हो तो भी बिहेवियर ठीक रखना चाहिए।” खैर अब आप ये समझ ही गए होंगे कि बॉलीवुड अभिनेता या अभिनेत्री होना भी कम मुश्किलों भरा नहीं है।