News Room Post

#HappyBirthdayKartikAaryan: 31 साल के हुए कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे अपने पसंदीदा एक्टर को विश

kartik aryan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने 5 मिनट का ‘प्रॉब्लम’ वाला डायलॉग बोल कर फैंस का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया जो ज्यादातर हिट ही रही हैं। उन्होंने बहुत की कम समय में अपनी खास जगह बना ली है।

कार्तिक आर्यन के 31वें जन्मदिन पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। उन्होंने काफी कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी फैन फोलोइंग भी काफी ज्यादा है। यही कारण है कि फैंस अपने पसंदीदा एक्टर पर  जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Exit mobile version