News Room Post

KBC 2021: इस दिन शुरू हो रहा है कौन बनेगा करोड़पति, इस बार शो में होंगे कई बदलाव

नई दिल्ली। टीवी का फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है। ये शो टीवी के बड़े और हिट शो में से एक है। इसका नया सीजन आने वाला है। ये इस शो का 13वां सीजन होगा। इस बार भी इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करने वाले हैं। इस बार शो में काफी बदलाव किए गए हैं, जो दर्शकों के लिए काफी नए और सरप्राइजिंग होंगे। शो के टाइमर से लेकर सेट में काफी बदलाव नजर आएंगे।

कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन 23 अगस्त को रात 9 बजे सोनी टीवी पर आएगा। इस बार शो का गेम टाइमर भी बदलने वाला है। जिसे ‘धुक-धुक जी’ का नाम मिलने वाला है। इसके अलावा शो का सेट भी अलग होने वाला है, जो काफी अट्रैक्टिव होगा।

इसके अलावा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट भी बदने वाला है। शो की शुरुआत इसी से होती है। लेकिन अब इसे ट्रिपल टेस्ट में बदल दिया गया है। जो कंटेस्टेंट्स के लिए थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। इसके पीछे कारण ये है कि कंटेस्टेस्ट्स को अब एक सवाल की जगह तीन GK के सवालों का जवाब देना होगा। जो भी कंटेस्टेंट कम से कम समय में तीनों सवालों का सही जवाब देगा, वो सीधे हॉट सीट पर पहुंच जाएगा।

Exit mobile version