News Room Post

KGF Chapter 2: फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, यश ने पोस्टर शेयर की तारीख

KGF Chapter 2

मुंबई। फिल्म केजीएफः चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट (KGF Chapter 2 Release Date) सामने आ गई है। जिसके मुताबिक 16 जुलाई, 2021 को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आपको बता दें कि इस फिल्म का फैंस में अलग ही क्रेज है। इसकी रिलीज डेट आई सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं। ये जानकारी सुपरस्टार यश ने दी है।

सुपरस्टार यश ने अपने ट्विटर अकांउट पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया है जिसमें रिलीज डेट की जानकारी दी गई है। साथ ही ये पोस्टर भी शानदार नजर आ रहा है। केजीएफ फ्रैंचाइजी का दूसरा पार्ट 16 जुलाई को आएगा। जिसका फैंस को काफी समय से इंतजार था।

फिल्म में यश और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर रिलीज ट्रेलर ने 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीजर का इतिहास रच दिया है। ‘केजीएफ 2’ का निर्माण विजय किरगंदूर ने किया है और प्रशांत नील द्वारा यह निर्देशित है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट, होम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

Exit mobile version