News Room Post

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani: आधी रात काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रोमांस, वायरल हुआ “ना छेड़ा ना पिया सॉन्ग

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है,जहां पर कुछ भी नया छा जाता है या कुछ पुराना भी रातों-रात वायरल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना गर्दा उड़ा रहा है। गाना और दोनों स्टार्स ही सोशल मीडिया पर छा गए है। इंस्टाग्राम पर इसी गाने पर काफी रील भी बनाई जा रही है और व्यूज के मामले में सॉन्ग सबसे आगे हैं, तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा गाना है।


आधी रात खेसारी काजल का रोमांस

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना “ना छेड़ा ना पिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने में कागल और खेसारी रात को एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। आप भी दोनों की केमिस्ट्री देखकर दंग हो जाएंगे। अब ये गाना दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ये गाना 6 साल पहले रिलीज किया गया था लेकिन दोबारा ये  गाना लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा हैं। गाने पर 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं, जो इसे सुपरहिट बनाते हैं।


6 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

बता दें कि ये गाना फिल्म मैं सेहरा बांध के आऊंगा का है। फिल्म को 6 साल पहले रिलीज किया गया था। उस वक्त भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था और दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। फिल्म में काजल और खेसारी के अलावा प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आनंद मोहन, गोपाल राय, किरण यादव आदि कलाकार भी थे, जिन्होंने अपना काम बखूबी किया था। काम की बात करें खेसारी का नया गाना पातर तिरिया रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही हिट भी साबित हो चुका है।

Exit mobile version