News Room Post

खेसारी लाल यादव ने अहमदाबाद प्लेन हादसे पर जताया दुख, कहा- खबर अत्यंत पीड़ादायक

Khesari Lal Yadav expressed grief over the Ahmedabad plane accident: खेसारी लाल यादव ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर दुख जताया है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- अहमदाबाद में हुए भीषण विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत पीड़ादायक और विचलित करने वाली हैं। इस प्रत्याशित हादसे ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है

नई दिल्ली।भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को सिनेमा और गानों की हिट मशीन कहा जाता है। फैंस का मानना है कि खेसारी लाल यादव के हर गाने सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। हाल ही में खेसारी का नया गाना “ना जियब तोहरा बिना” रिलीज हुआ है..लेकिन इसी बीच एक्टर ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर दिल से दुख जताया है। इस हादसे में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी आंकड़े आ रहे हैं। पीएम मोदी भी आज हादसे वाली जगह पर जाकर पीड़ितों से मिले हैं, तो चलिए जानते हैं कि एक्टर ने क्या लिखा है।

खेसारी ने प्रकट की गहरी संवेदना

खेसारी लाल यादव ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर दुख जताया है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- अहमदाबाद में हुए भीषण विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत पीड़ादायक और विचलित करने वाली हैं। इस प्रत्याशित हादसे ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।इस संकट की घड़ी में हम सभी की प्रार्थनाएं उन यात्रियों और परिवारों के साथ है,जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जाएं..और जिन लोगों ने अपनों को खोया है..उनकी प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं।


सदमे में देशवासी

एक्टर के पोस्ट पर फैंस ओम शांति ओम लिख रहे है। इस हादसे से पूरा देश गमगीन हैं। खेसारी से आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने भी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की। इस प्लेन हादसे से कोई प्रभावित हुआ है..एजेंसी लगातार घटना के कारणों का पता लगाने में लगी। सरकार ने कई प्लेन्स को ग्राउंडिड कर दिया है, पहले प्लेन्स की जांच होगी और इसके बाद ही वो उड़ान के लिए भेजे जाएंगे।

Exit mobile version