News Room Post

यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा खेसारी लाल यादव, नए गाने में बंदूक से किया प्यार

Khesari Lal Yadav New song: एक यूजर ने गाने की तारीफ कर लिखा- जियो मोरे करेजा लुट लेला पूरा जिला... शाम धुआं धुआं हो गईल। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अगर पेवन भौजी डिप्रेशन में गए तो इसका जिम्मेदार सिर्फ खेसारी भैया होंगे।

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव इन दिनों किसी ना किसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर का हाल ही में नई फिल्म गॉडफादर का पहला लुक सामने आया है जिसमें खेसारी ग्रे हेयर के साथ बैक लुक के साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा एक्टर के लगातार गाने भी रिलीज हो रहे हैं। अब “कलकतवा के लईकी के बाद खेसारी का नया गाना रिलीज हो चुका है जिसमें एक्टर बंदूक ताने दिख रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।


3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं..

खेसारी लाल यादव का नया गाना आ सुबह रिलीज हो चुका है। गाने का नाम है-  बिगड़ जाई का। गानें में एक्टर शालिनी के साथ दिख रहे है,जो बंदूक लेकर एक्टर के सीने पर खड़ी है और बंदूक चलाने के लिए तैयार हैं। हालांकि एक्टर भी अपने प्यार के लिए सीने पर गोली खाने के लिए तैयार हैं। गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाया है और गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं।सोशल मीडिया पर गाने को खूब पसंद किया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक गाने पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


पसंद आ रहा फैंस के गाने

एक यूजर ने गाने की तारीफ कर लिखा- जियो मोरे करेजा लुट लेला पूरा जिला… शाम धुआं धुआं हो गईल। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अगर पेवन भौजी डिप्रेशन में गए तो इसका जिम्मेदार सिर्फ खेसारी भैया होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो लगता है कि रंगदारी गाना है… खेसारी भईया का रंगदारी गाना आने लगा। काम की बात करें तो इससे पहले खेसारी के कलकतवा के लइकी, शाम है धुंआ-धुंआ, जतवा के दांतवा,किरिया बाटे बालम,मूड नईखे और दोस्ती कबो ना टूटी हो जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं।

 

Exit mobile version