News Room Post

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने ‘नचनिया कारन’ छोड़ा बीवी का साथ, मच गया बवाल

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार कहे जाने वाले बेहतरीन सिंगर और जबरदस्त एक्टर खेसारी लाल यादव ने हर तरह की मुसीबतों से लड़कर ये मुकाम हासिल किया है। आज खेसारी लाल यादव किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने जो बुलंदियां हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी दर्शकों का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। खेसारी का कोई भी गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाता है। ऐसे में दर्शकों को इस सुपरस्टार के गाने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है।

अब इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का नया गाना धमाल मचाने आ गया है। गाने के वीडियो में एक्टर अपनी शर्ट के बटन खोलकर दबंगई अवतार में नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी का लुक देखकर लड़कियां फिदा हो रही हैं। खेसारी के इस नए गाने का नाम ‘नचनिया कारन’ है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत की हॉट केक सपना चौहान के साथ लटके-झटके लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों ही कलाकार के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री सुपर से भी बहुत ऊपर है।

खेसारी लाल यादव के इस नए गाने को टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की तरफ से जारी किया गया है। गाने के वीडियो में खेसारी और सपना पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। इस गाने के वीडियो को अब तक 6,135,289 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

Exit mobile version