News Room Post

खेसारी यादव ने कभी काजल राघवानी के गले पर काटा तो कभी होंठों को चूमकर किया रोमांस, दोनों का ये हॉट वीडियो देख मचल जाएगा मन

Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani: एक समय था जब काजल और खेसारी के अफेयर की खबरें भी मशहूर हुआ करती थीं। हालांकि बाद में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। लेकिन अब एक बार फिर काजल और खेसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी यादव काजल राघवानी के गले पर काटते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा...

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी काजल राघवानी को 5.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। काजल राघवानी ने यूं तो भोजपुरी में कई अभिनेताओं के साथ काम किया है लेकिन उनकी जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। एक समय था जब काजल और खेसारी के अफेयर की खबरें भी मशहूर हुआ करती थीं। हालांकि बाद में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। लेकिन अब एक बार फिर काजल और खेसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी यादव काजल राघवानी के गले पर काटते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

वायरल हुआ खेसारी यादव-काजल राघवानी का रोमांटिक वीडियो:

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें नीले आसमान के नीचे खुल्लम-खुल्ला सुहागरात से सजे बिस्तर पर खेसारी यादव अपनी लेडी लव काजल संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी कभी काजल के होंठों को चूमते हैं तो कभी गले पर काट लेते हैं। काजल भी वीडियो में खेसारी को अपनी बांहों में भरकर उनका पूरा सहयोग करती हुई नजर आती है।

दरअसल, ये वीडियो काजल राघवानी और खेसारी यादव की साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म ”दीवानापन” के गाने ”तकिया के साइड करा (Takiya Ke Side Kara)” का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।

इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। ये गाना एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इतना ही नहीं इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Exit mobile version