News Room Post

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी से अचानक मिलने पहुंचे ‘खुफिया’ डायरेक्टर विशाल भारद्वाज, देखें फोटोज

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रियंका इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं। प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 89.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी डेली लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में प्रियंका ने एक बार फिर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। लेकिन इस बार वो तस्वीर में अकेली नहीं बल्कि अपनी बेटी मालती और इंडिया से आए अपने एक खास दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। तो आइए जानते हैं कौन है प्रियंका का ये इंडियन फ्रेंड!! जिसके साथ एक्ट्रेस दे रही हैं पोज…

जी हां, प्रियंका के ये इंडियन दोस्त कोई और नहीं बल्कि मशहूर इंडियन फिल्ममेकर विशाल भरद्वाज हैं। दरअसल आज मंगलवार को प्रियंका ने अपनी बेटी मालती और फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। जिसमें प्रियंका ने बताया कि खुफ़िया निर्देशक ने उनसे अमेरिका में अचानक मुलाकात की।

अचानक प्रियंका से मिलने पहुंचे विशाल भरद्वाज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी गोद में बेबी मालती मैरी को लेकर बैठी हैं। उनके बगल में विशाल भारद्वाज इलेक्ट्रिक बग्गी में बैठे नजर आ रहे हैं। PeeCee नारंगी रंग की शर्ट और काले शॉर्ट्स के साथ काले टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने काले सैंडल पहने थे और अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए नजर आईं। मालती भी अपनी मां के ट्विनिंग करते हुए शामे कलर की ड्रेस नजर आईं। वह नारंगी फ्रेम वाला धूप का चश्मा और सफेद टोपी पहने हुए बेहद क्यूट लग रहीं थी। विशाल भारद्वाज ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। तस्वीर को शेयर करते हुए, प्रियंका ने दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, @vishalrbhardwaj का सरप्राइज विजिट।

बता दें कि, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने प्रियंका को 2009 की फिल्म कमीने और 2011 की फिल्म 7 खून माफ में डायरेक्ट किया है। पिछले साल, विशाल भारद्वाज ने प्रियंका के न्यूयॉर्क रेस्तरां सोना का भी विजिट किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा हेड्स ऑफ स्टेट्स में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी। इस बीच, तब्बू, अली फज़ल और वामिका गब्बी अभिनीत विशाल भारद्वाज की फिल्म ख़ुफ़िया कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई।

Exit mobile version