नई दिल्ली। नसीब, लावारिस, कालिया और बेमिसाल जैसी फिल्म करने वाली खुशबू सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। खुशबू अपने दौर की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं वहीं वो एक पॉलिटिशियन भी हैं और हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनी हैं। खुशबू इस वक़्त खबरों में बनी हुई हैं क्योंकि उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बात की है। उन्होंने खुद के पिता पर ही यौन शोषण का आरोप लगाया था कि कैसे बचपन में ही उनके साथ यौन शोषण हुआ था। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। खुशबू ने इस बारे में और क्या-क्या जानकारी दी है। यहां हम आपको इस बारे में ही बताने वाले हैं।
खुशबू ने बताया है कि जब वो मात्र 8 वर्ष की थीं उस दौरान ही उनके साथ फिज़िकल एब्यूज़ यानि यौन शोषण किया गया था। खुशबू ने ये खुलासा बरखा दत्त के यूट्यूब प्लेटफार्म मोजो स्टोरी पर किया है। खुशबू ने कहा, “जब एक बच्चे के साथ किसी तरह का गलत बर्ताव होता है तो वो बच्चा उस डर को जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलता है। यह सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं है। मेरी मां एक बेहद शादी के बाद के दौर से गुजरी हैं। एक आदमी था जिसका सोचना ये था कि अपनी बेटी को पीटना, अपनी पत्नी को पीटना और बेटी के साथ यौन शोषण करना उसका अधिकार है। 8 साल की उम्र में मुझे गालियां दी गई और 15 साल की उम्र के बाद मैं अपने विचार खुलकर रख सकी।
खुशबू बताती है कि एक समय आया जब उन्हें ये स्टैंड लेना पड़ा। उन्होंने कई सालों तक डर के कारण अपना मुंह बंद रखा लेकिन जब वो 15 की उम्र में थीं तब उन्होंने अपनी बात को सामने रखा। खुशबू चाहती थीं कि उनकी मां का उन पर विश्वास बना रहे क्यों की वो उस दौर की महिला थीं जो हमेशा अपने पति को सबकुछ मानती थीं उन्हें भगवान मानती थीं। 15 साल की उम्र में खुशबू ने अपने साथ होने वाले उन दुर्व्यवहारों पर बोला और अपनी आवाज़ उठाई। खुशबू सुंदर ने बताया कि उन्होंने बहुत कुछ सहा और फिर द बर्निंग ट्रेन फिल्म से अपनी करियर की शुरुआत की।