नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को आज कौन नहीं जानता, वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके करियर को फिल्म कबीर सिंह से फायदा हुआ, जिसमें उनके अपॉजिट शाहिद कपूर थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ें। आज कियारा अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। जैसे-जैसे वो अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं वैसे-वैसे उनका बैंक बैलेस भी बढ़ रहा है। उनके पास कई लग्जरी कार और शानदार घर है। उनका लाइफस्टाइल किसी राजकुमारी से कम नहीं है। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी नेट वर्थ और रॉयल लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
कियारा आज ही के दिन साल 1992 में मुंबई में जन्मी हैं। उन्होंने कबीर सिंह के अलावा एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, मशीन और फुगली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी की जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर्स मिलने शुरू हो गए और आज वो करोड़ों की मालकिन हैं।
कियारा के नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 23 करोड़ रुपए है। उनकी फिल्में लगातार हिट होती जा रही हैं, वो बड़े एक्टर्स के साथ काम कर रही हैं। ऐसे में हर साल उनकी कमाई में 25% का इजाफा हो रहा है।
फिल्मों के अलावा वो प्रमोशन और एडवरटाइजमेंट से भी कमा रही हैं। इनसे लगभग उनकी हर महीने लगभग 30 से 40 लाख रुपये कम हटाया है हल साल कियारा की नेटवर्थ में 25 प्रतिशत का इजाफा हो रहा है और वह प्रमोशन और विज्ञापनों से हर महीने करीब 30 से 40 लाख रुपए कमा रही हैं।
कियारा के पास शानदार घर के अलावा कार भी हैं। लेकिन उनको ज्यादातर अपनी मर्सडीज बेंज E220 D में देखा जाता है, इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार भी है।