News Room Post

Kishore Kumar Birthday: किशोर कुमार के वो सुपरहिट गाने जो आज भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज

kishore

नई दिल्ली। 4 अगस्त साल 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार की आवाज में जादू था। किशोर कुमार में बचपन से ही संगीत के प्रति एक ललक देखी जाती थी, वहीं उनकी मधुर आवाज को सुनकर हर कोई उन्हें आने वाली सिंगर भी कहता था, जो काफी हद तक सही साबित भी हुआ। किशोर कुमार के गाने अपने समय में तो कहर ढाते ही थे, वहीं आज भी उनकी आवाज के दिवाने कहीं कम नहीं है। उनके गानों को आज की पीढ़ी को खूब भाते हैं। शायद यहीं कारण है जो आज पुराने गानों को रिमेक किया जाता है।

उनके हुनर, आवाज और गानों की बोली को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि किशोर कुमार के गानों की बराबरी अभी तक कोई नहीं कर पाया है। वह केवल एक बेहरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि संगीतकार, लेखक और निर्माता भी थे। लेकिन उनकी आवाज के जादू की वजह से उन्हें गायक के तौर पर ज्यादा याद किया जाता है। वह अपने दौर के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर थे। अपने करियर में किशोर कुमार ने 1500 से अधिक गाने गाए हैं। उनके गाए हुए गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

Exit mobile version