News Room Post

Kishore Kumar Birthday: सिंगिंग लीजेंड किशोर कुमार एक समय पर थे बेसूरे, मधुबाला के लिए इस्लाम कुबूल कर बने थे अब्दुल करीम

kishor kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सिंगिंग के लीजेंड कहे जाने वाले किशोर कुमार की आज यानी 4 अगस्त को 92 वीं जयंती है। किशोर कुमार को ऐसे ही सिंगिंग लीजेंड का तमगा नहीं मिला उन्होंने अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गाए थे जो की एक से बढ़कर एक रहे। किशोर कुमार उन गायकारों में से एक है जिन्होंने कभी इसकी ट्रेनिंग नहीं ली बल्कि अपने पर्यासों से वो सफल सिंगर बने। 1946 ये वो साल था जब किशोर कुमार ने फिल्म शिकारी से डेब्यू किया था। किशोर कुमार का असली नाम आभास गांगुली था। म्यूजिक डायरेक्टर एस.डी बर्मन ने किशोर कुमार को ब्रेक दिया था। एक चैनल से बातचीत के दौरान किशोर कुमार ने बताया कि एस.डी.बर्मन से उनकी मुलाकात अपने भाई अशोक कुमार के जरिए ही हुई थी। मुलाकात के वक्त अशोक कुमार ने कहा, ‘मेरा भाई भी थोड़ा-थोड़ा गा लेता है। मैंने एसडी बर्मन को उनका ही गाया एक बंगली गाना सुनाया था। मेरा गाना सुनकर सचिन दा बोले कि तू मुझे कॉपी कर रहा है। मैं इसे निश्चय ही गाने का मौका दूंगा।’kishor kumar..

अपनी सिंगिंग के लिए जाने जाने वाले किशोर कुमार एक समय पर बेहद बेसुरे भी रहे हैं। किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि किशोर बचपन में बेहद ही बेसुरे थे। उनकी आवाज मानों किसी फटे हुए बांस की जैसी थी। अशोक कुमार ने ये भी बता कि एक बार तो जब किशोर किचन में मां के पास गए तो उनका पांव सब्जी काटने वाली दराती पर पड़ गया। इससे उन्हें गहरी चोट आई। इससे उनकी ऊंगलियां तक कट गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी पट्टी और दवाई दी गई। कहते हैं इस दौरान डॉक्टर ने न जानें उन्हें कैसी दवाई दी कि किशोर पूरी रात रोते रहे। शायद यही कारण था कि रोने से ही उनका गला साफ हुआ।

बात अगर किशोर कुमार की निजी जिंदगी की करें तो उन्होंने चार शादियां की थी। किशोर कुमार की पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा था। जिसके बाद उन्होंने मधुबाला से शादी की। मधुबाला से अपनी दूसरी शादी के लिए किशोर कुमार ने अपना धर्म छोड़ इस्लाम कुबूल कर लिया। उन्होंने अपना नाम भी बदलकर किशोर से अब्दुल करीम कर लिया था।
लेकिन जब मधुबाला का निधन हुआ तो उन्होंने योगिता बाली से शादी की। वहीं उनकी आखिरी पत्नी लीना चंदावरकर थीं। अपने गानों को लेकर मशहूर किशोर कुमार को उनकी अजीब हरकतों के लिए भी याद किया जाता है। कहा ये जाता है कि उन्होंने अपने घर के बाहर ‘किशोर कुमार से सावधान’ बोर्ड भी लगाया था जो काफी चर्चा में रहा।

Exit mobile version