News Room Post

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म की शूटिंग पूरी, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रूस और भारत में होगी एक साथ रिलीज़

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई, किसी की जान” से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जहां सलमान खान ब्लैक वेस्ट और धोती में दिख रहे थे। बताया गया कि सलमान खान का ये वीडियो उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने की शूटिंग के बाद का है। खबरों के मुताबिक़ सलमान खान किसी का भाई किसी की जान फिल्म के एक चार्टबस्टर गाने की शूटिंग खत्म करके लौट रहे थे और वीडियो तभी का है। वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को लेकर बहुत सी खबरें हैं यहां हम इन्हीं खबरों के बारे में बताएंगे।

सलमान खान ने “किसी का भाई किसी की जान” फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। ये जानकारी उन्होंने खुद एक फोटो को शेयर करते हुए दी है। इस फोटो में सलमान खान के बाल बड़े हैं। जो की उनकी फिल्म का लुक है। इसके अलावा सलमान खान ने एलेक्ट्रिफाइंग कपडे पहन रखे हैं। ये फोटो गाने के शूट का है। सलमान खान जहां इन कपड़ों में आकर्षित लग रहे हैं। वहीं उन्होंने काला चश्मा भी पहन रखा है। उनके आसपास आर्टिस्ट के हाथ में म्यूसिकल इंस्ट्रूमेंट भी है। उम्मीद है ये सलमान खान की फिल्म का चार्टबस्टर गाना होगा।

वहीं पिंकविला की खबरों के अनुसार पुष्पा 2 फिल्म को भारत और रूस में एक साथ रिलीज़ किया जा सकता है। आपको बता दें 2021 की एक्शन फिल्म पुष्पा द राइज़ की इस वक़्त रूस में खूब धूम मची हुई है। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन पुष्पा फिल्म के प्रमोशन में रूस में व्यस्त हैं। लगातार रूस में बड़े स्तर पर फिल्म का प्रमोशन हो रहा है। रूस में 2021 में एक्शन थ्रिलर मूवी पुष्पा को 8 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा।

वहीं पिंकविला ने प्रोड्यूसर रवि शंकर से बात किया और उन्होंने बताया कि पुष्पा 2 को वो भारत के साथ रूस में भी रिलीज़ करने वाले हैं। इसके अलावा 3 और देश इस लिस्ट में जुड़ने वाले हैं। यानी पुष्पा 2 को भारत के साथ 4 अन्य देश में भी रिलीज़ किया जाएगा। पुष्पा द राइज़, फिल्म में हमें अल्लू अर्जुन के साथ फहद फॉसिल देखने को मिले थे और पुष्पा 2 में उनके साथ कई स्टार भी दिखने वाले हैं। आपको बता दें पुष्पा 2 की शूटिंग अल्लू अर्जुन के रूस से लौटने के बाद शुरू हो जाएगी फ़िलहाल इसके प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

Exit mobile version