नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना सिंह की आये दिन एक से बढ़कर एक फ़िल्में आती रहती है। फैंस भी अंजना की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का आलम ये है कि इंस्टाग्राम पर अंजना सिंह को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना अक्सर अपनी लेटेस्ट वीडियो इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अंजना ने आज अपने फैंस को सेट से कुछ वीडियो शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!!
अंजना सिंह का लेटेस्ट वीडियो:
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शूटिंग के सेट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस लंच करती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस किसी से बात भी कर रही है और लंच टेबल पर कुछ और लोग भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ”सेट पर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह जी के साथ”
बता दें कि अंजना के साथ इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी नई फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अंजना सिंह इन दिनों अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म ”भाभी मेरी मां” की शूटिंग कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस शूटिंग के ही कपड़ों और मेकअप में नजर आ रही हैं।
अंजना अक्सर अपने सेट से BTS वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कॉमेडी वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों अंजना ने अपनी बेटी के साथ एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंजना सिंह जल्द ही ”भाभी मेरी मां”, ”जय मां विन्ध्वासिनी” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।