News Room Post

Real Name Of Sidhu Moose Wala: जानिए दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला का असली नाम, आखिर क्यों सिंगर की ली गई जान

Real Name Of Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसे वाला ये नाम तो हर कोई जानता होगा लेकिन इनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। इनको इनके पेशेवर नाम सिद्धू मूस वाला के नाम से जाना जाता है। यह एक भारतीय रैपर, गायक और गीतकार है। शुभदीप सिंह सिद्धू ने मुख्य रूप से पंजाबी भाषा के संगीत और सिनेमा में काम किया। सिद्दू मूसे वाला को 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्ली। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला भले ही आज इस  दुनिया में ना हो लेकिन उनके गानों को लोग आज भी सुनते है। सिंगर ने एक से बढ़कर एक गाने गाए है। सिंगर अगर आज हमारे बीच होते तो आज अपना 31वां जन्मदिन मनाते। सिद्धू मूसे वाला का जन्म 11 जून 1993 में मूसा में हुआ था। इनकी लोकप्रियता लोगों में इतनी थी कि इनका कोई भी गाना आता है वो मिलीयन व्यूज दे जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिनको पूरी दुनिया सिद्दू मूसे वाला के नाम से जानती है उनका असली नाम कुछ और ही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हम क्या कह रहे हैं तो जी हां हम बिल्कुल सही कह रहे हैं इनका असली नाम कुछ और ही हैं तो चलिए जानते हैं कि क्या है इनका असली नाम-

सिद्धू मूसे वाला का असली नाम

सिद्धू मूसे वाला ये नाम तो हर कोई जानता होगा लेकिन इनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। इनको इनके पेशेवर नाम सिद्धू मूस वाला के नाम से जाना जाता है। यह एक भारतीय रैपर, गायक और गीतकार है। शुभदीप सिंह सिद्धू ने मुख्य रूप से पंजाबी भाषा के संगीत और सिनेमा में काम किया। सिद्दू मूसे वाला को 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इनकी हत्या के बाद सिंगर के फैंस को काफी सदमा लगा था।

सिद्धू मूसे वाला का वर्कफ्रंट

सिद्धू मूसे वाला के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने सो हाई, सेम बीफ, द लास्ट राइड, गोट, नैवर फोल्ड, डॉलर, लेवल्स जैसे शानदार गाने गाए है। वहीं आपको बता दें कि सिद्धू मूसे वाला की हत्या साल 2022 में हुई थी। सिंगर की मौत के बाद गोल्डी बरार ने एक घंटे बाद फेसबुक पोस्ट डाला जिसमे उसने बताया कि उसने और लॉरेंस ग्रुप ने मिलकर सिद्धू की हत्या करवाई है। सिद्धू की हत्या उन्होंने अपने दोस्त विक्की मुद्दुखेड़ा के मर्डर के बदले के लिए की थी। आपको बता दें कि विक्की मुद्दुखेड़ा के मर्डर में सिद्धू के मैनेजर का नाम शामिल था और उसके देश से भागने में सिद्धू ने ही उसकी मदद की थी। इसलिए सिद्धू मूसे वाला की हत्या कर दी गई।

Exit mobile version