News Room Post

Honey Singh Birthday: जानिए, एक ईवेंट में हनी सिंह के विरुद्ध हुए प्रोटेस्ट का किस्सा, इस सुपरस्टार ने किया सपोर्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और मोस्ट कंट्रोवर्शियल सिंगर हनी सिंह का आज बर्थडे है। हनी सिंह अपने गानों को लेकर जितना सुर्खियों में रहे हैं, उतने ही अपने विवादों को लेकर खबरों में बने रहे हैं। 15 मार्च 1983 को होशियारपुर, पंजाब में जन्म लेने वाले हनी सिंह पर किसी समय में आरोप लगे थे कि वो अपने वीडियोज के जरिए ड्रग्स और अल्कोहल को प्रमोट करते हैं। एक दौर में शराब के आदी हो चुके हनी सिंह को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जब लगभग सभी लोग उनके खिलाफ थे, तब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान उनके सपोर्ट में आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक एक बार जब ऑस्ट्रेलिया में एक कंसर्ट के दौरान हनी सिंह का लोगों ने उनका प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया, लोग नहीं चाहते थे कि हनी सिंह वहां आएं, तब शाहरूख ने साफ शब्दों में कह दिया था कि अगर ये नहीं आएगा तो ऑस्ट्रेलिया टूर भी नहीं होगा।

एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने खुद बताया कि ऑस्ट्रेलिया इंवेट के बाद इस इवेंट के बाद पार्टी हुई और वहीं पर उन्होंने अपना सुपरहिट गाना ‘चार बोतल वोदका’ कंपोज किया था। हनी सिंह ने रात भर ये गाना कंपोज किया और अगले दिन शाहरुख खान को सुनाया तो उन्हें ये जरा भी पसंद नहीं आया। उन्होंने इस गाने को बकवास बताया। हालांकि बाद में ये गाना सुपरहिट हुआ, जिसमें सनी लियोनी भी नजर आई थीं। इसके अलावा उनके ऊपर अश्लील गाने बनाने के भी आरोप लगे थे, जिसके लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़े थे।

हनी सिंह ने ‘खोल बोतल’, ‘हाई हील’, ‘कैटी आईज’ एलबम के अलावा बॉलीवुड फिल्मों को भी कई गाने दिए हैं, जिनमें फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का ‘दिल चोरी’, ‘छोटे-छोटे पैग’, ‘फुकरे ३’ का ‘हाथी मेरी सखियां’ समेत कई गाने शामिल हैं।

Exit mobile version