News Room Post

जानिए जैकेट में क्या छुपाती नजर आईं अक्षरा सिंह! दोस्त के साथ वीडियो शेयर कर कहा- ”और जब हम…”

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक है। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास…

अक्षरा सिंह का रील वीडियो:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह इस वीडियो में अपने हालिया रिलीज गाने ”लइकिन के तेवर” गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अक्षरा ने ब्लैक कलर का कार्गो पहना है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का क्रॉप टॉप पेयर किया है और साथ में ब्लैक जैकेट को टीमअप किया है।

इसके साथ हाई पोनीटेल, कानों में डैंगल्स और मिनिमल मेकअप से अक्षरा ने अपना लुक कंप्लीट किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने जैकेट से क्रॉप टॉप को छुपाती नजर आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ऐसा डांस स्टेप के हिसाब से कर रही हैं। अक्षरा सिंह इस वीडियो में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिस्ट नजर आ रही हैं।

बीते दिनों अक्षरा सिंह ने अपना एक और रील वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोस्त और एक्टर करण खन्ना के संग नजर आईं थी। वीडियो में अक्षरा और करण डांस करते दिखे थे, जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- ”और जब हम मिलते हैं”

अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ”शातिर बलमा” रिलीज हुआ है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Exit mobile version