नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग सुपरस्टार हैं। उनका कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो जाता है। वहीं अक्षरा सिंह भी भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाती हैं। एक्ट्रेस की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर उम्र के लोगों में अक्षरा सिंह के प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। खेसारी और अक्षरा के फैंस उनके फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में इनदिनों खेसारी यादव और अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी यादव अक्षरा सिंह के सीने पर सबके सामने सरेआम KISS करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर अब यूपी से लेकर बिहार तक में हल्ला मच गया है।
खेसारी ने अक्षरा को किया KISS!
खेसारी यादव और अक्षरा इस वायरल वीडियो में पहले तो एक दूसरे के साथ जमकर ठुमके लगाते हैं। धमाकेदार डांस करते हैं। इसके बाद खेसारी लाल अक्षरा को कसकर बाहों में भर लेते हैं। एक्टर न आव देखते हैं न ताव और अक्षरा सिंह से लिपट जाते हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती बल्कि खेसारी यादव एक स्टेप और आगे बढ़ते हुए पहले अक्षरा के सीने पर KISS करते हैं और फिर उनकी गर्दन और गालों को चूमने लगते हैं।
इससे पहले की आप अपने दिमाग पर जोर डालें हम आपको बता देते हैं कि ये वीडियो अक्षरा सिंह और खेसारी यादव के साल 2017 में आये सुपरहिट वीडियो सॉन्ग ”सखी सलाई रिंच से खोल (Sakhi Salai Rinch Se Kholela)” का है।
इस गाने को खेसारी यादव ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं, जबकि गाने का म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। इस गाने को Worldwide Records के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। ये गाना रिलीजिंग के इतने सालों बाद एक बारे फिर से धूम मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर 88 मिलियन से ज्यादा व्यूज मोल चुके हैं।