News Room Post

जानिए किसने तोड़ दिया अंजना सिंह का दिल! एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट कर कही अपने दिल की बात

Anjana Singh Latest Video: अंजना सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस उसके बारे में बता रही हैं जिसने अंजना सिंह का दिल तोड़ा है। तो आइए जानते हैं कि किसने तोड़ा है अंजना सिंह का दिल!!

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि क्या बच्चा और क्या बूढ़ा हर उम्र के लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस उसके बारे में बता रही हैं जिसने अंजना सिंह का दिल तोड़ा है। तो आइए जानते हैं कि किसने तोड़ा है अंजना सिंह का दिल!!

किसने तोड़ा अंजना सिंह का दिल?

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि किसने उनका दिल तोड़ा है? अरे घबराइए नहीं, अंजना ने ये रील वीडियो ”दोस्त बनके रहते हैं न” गाने पर बनाया है। अंजना सिंह ने इस रील वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ”सडा दिल लोहे का तो नही सजना”

अंजना सिंह का लुक

अंजना सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने हरे रंग की साड़ी पहनी है। सिर पर पल्लू, माथे पर सिंदूर, गालों को चूमती लटें, लाल बिंदी , आंखों में काजल और आईलाइनर की गहरी लेयर, कानों में झुमके, नाक में नथ, लाल लिपस्टिक , गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ियां पहने अंजना सिंह नई-नवेली दुल्हन के रूप में कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं।


फैंस को अंजना सिंह का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। अंजना की खूबसूरती की यूजर्स जमकर तारीफ़ करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अंजना सिंह फ़िलहाल अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”घर की मालकिन” की शूटिंग में बीजी हैं। ये रील वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के सेट पर ही शूट की है।

Exit mobile version