News Room Post

Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary: जानिए कौन है बिग बॉस शो कि कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी हैं। इस बार 14 की जगह 16 कंटेस्टेंट ने शो में जगह बनाई हैं इसमें से एक नाम टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम प्रियंका चाहर चौधरी का भी हैं। प्रियंका को टीवी शो उड़ारिया से फेम मिला। इस शो में प्रियंका तेजो के रूप में दिखाई दी थी। शो से प्रियंका घर-घर में छा गई थी। उन्हें हर कोई पहचानने लगा था। तेजो के रूप में तो दर्शकों ने प्रियंका को खूब प्यार दिया अब एक्ट्रेस ने बीबी के हाउस में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की हैं। अब देखना ये अहम होगा कि क्या दर्शक प्रियंका को बिग बॉस में भी उतना ही प्यार देगें? बहुत से दर्शक प्रियंका चाहर को नहीं जानते हैं तो हम आज उनको बता दें कि कौन है प्रियंका चाहर चौधरी-

16 साल में मिला ब्रेक

26 साल की प्रियंका एक्ट्रेस के साथ मॉडल भी हैं। एक्ट्रेस जयपुर के धनी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। प्रियंका का असली नाम परी चौधरी हैं, लेकिन किसी ज्योतिष के कहने पर आपना परी से नाम बदलकर प्रिंयका किया। प्रियंका का कहना है कि उन्हें हर समय तैयार रहना पसंद है इसलिए उन्होंने मॉडलिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। करियर के शुरूआती दौर में कई कैंपेन के लिए इन्होंने मॉजलिंग भी की। प्रियंका 16 साल की उम्र में सबसे पहला ब्रेक एक म्यूजिक वीडियो में मिला। उस वक्त प्रियंका गानों पर लिप्सिंग और डांस किया करती थी।

पंजाबी इंडस्ट्री में भी अजमाया हाथ

साल 2018 में प्रियंका को पहला टीवी शो गठबंधन मिला था इसके बाद एक्ट्रेस ने पैंडिंग लव और कैंडी ट्विस्ट जैसी फिल्मों में काम किया हैं। एक्ट्रेस टीवी सीरियल्स के अलावा पंजाबी इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। प्रियंका रियल लाइफ में काफी खूबसूरत हैं और इनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग भी हैं। एक्ट्रेस के इंस्टा पर 1.1 मिलीयन फॉलोअर्स हैं।

Exit mobile version