News Room Post

सजनी बनने की उम्र में जानिए क्यों गजनी बनी अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस ने कहा- ”हमसे ना हो पाएगा”

Akshara Singh Latest Photo: अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ऐसे में अक्षरा भी अपनी डेली लाइफ अपडेट्स अपने फैंस के साथ रेगुलर शेयर करती रहती है। हाल ही अक्षरा ने अपनी कश्मीर ट्रिप की कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं अक्षरा सिंह के कश्मीर वेकेशन पर...

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा के लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ऐसे में अक्षरा भी अपनी डेली लाइफ अपडेट्स अपने फैंस के साथ रेगुलर शेयर करती रहती है। हाल ही अक्षरा ने अपनी कश्मीर ट्रिप की कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं अक्षरा सिंह के कश्मीर वेकेशन पर…

अक्षरा को नहीं मिल रहा सजना?

अक्षरा सिंह ने अपनी कश्मीर ट्रिप की एक रील वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस पेड़ के नीचे गार्डन में बैठी हुई हैं और आसपास सफ़ेद रंग के कई सारे फूल बिखड़े पड़े हैं। इस रील वीडियो के साथ अक्षरा ने बैकग्राउंड में फिल्म ”लापता लेडीज” के वायरल सॉन्ग ”सजनी रे” को लगाया है जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- ”सजनी बनने की उम्र में गजनी बनती जा रही हूं, सजना कहां है यार? मुझसे ना हो पाएगा लग रहा अब”

अक्षरा से क्या नहीं हो पायेगा?

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है जो अक्षरा से नहीं हो पाएगा? तो इसका जवाब है ”प्यार” जी हां, अक्षरा का इशारा यहां प्यार की तरफ है कि उनसे नहीं हो पाएगा। खैर प्यार होना या नहीं होना, ये किसी के हाथ में नहीं होता है। लेकिन आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ प्यार में धोखा खाने के बाद से अक्षरा सिंह ने प्यार से दूरी बना ली है और एक्ट्रेस सेल्फ लव में यकीन रखती हैं।

फ़िलहाल अक्षरा सिंह कश्मीर में अपने दोस्तों संग छुट्टियां मना रही हैं और यहां कि फोटोज और वीडियोज रेगुलर अपने फैंस के साथ शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्दी ही भोपजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी।

Exit mobile version