News Room Post

जानिए क्यों अपने दोस्तों को साथ नहीं रखती अंजना सिंह? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर किया इसकी असली वजह का खुलासा

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट रील वीडियो और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब अंजना सिंह ने अपनी एक और ताजा रील वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस अपने को-स्टार मनोज सिंह के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है अंजना की इस वीडियो में खास!!


अंजना सिंह का रील वीडियो:

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने को-स्टार एक्टर मनोज सिंह के साथ नजर आ रही हैं। ये एक फनी रील वीडियो है जिसमें अंजना कहती हैं कि वो अपने दोस्तों को अपने साथ नहीं अपने दिल में रखती हैं, जिसे सुनकर मनोज खुश हो जाते हैं। इसके बाद अंजना कहती हैं – ”हां क्यूंकि साथ रखने पर खर्चा बहुत होता है।” इसके बाद मनोज का रिएक्शन देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

अंजना ने टीम इंडिया को दी बधाई:

बता दें कि अंजना सिंह ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विश्व चैंपियन बनने की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा है- ”आख़िरकार हम जीत गए” बता दें कि बीते 29 जून 2024 को USA के बारबाडोस में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की।


वहीं अंजना सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें एक्ट्रेस की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” ने हाईएस्ट GRP का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही ”हम साथ साथ हैं” के अलावा ”बड़की भाभी”, ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”घर की मालकिन” जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version