News Room Post

Birthday Special : जानें आखिर क्यों विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा कोइराला को कहा था ‘खराब एक्ट्रेस’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में किया है, जिनमें ‘बॉम्बे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से’ और ‘कंपनी’ जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने बड़े एक्टर्स के साथ भी काम किया है। फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के चलते उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया है। उनके फैंस आज भी उनकी फिल्में और गाने पसंद करते हैं। यही कारण है कि वो अपनी चहेती अदाकारा के 51वें जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। जी हां, 16 अगस्त को मनीषा अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मनीषा कोइराला यूं तो अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के मन में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। लेकिन इसके बावाजूद भी विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने एक बार उन्हें ‘खराब एक्ट्रेस’ कह दिया था। तो ये किस्सा आखिर है क्या, चलिए जानते हैं।

दरअसल, एक ऑडिशन के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें ‘खराब एक्ट्रेस’ बोलकर रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन उन्होंने विधु की ही फिल्म में काम कर उन्हें गलत साबित कर दिया था। पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो मनीषा ने विधु से जुड़ा किस्सा अपनी किताब ‘हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ’ (Healed: How Cancer Gave Me a New Life) में शेयर किया था।

उन्होंने अपनी किताब में लिखा था- ‘मुझे फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के लिए दिया अपना स्क्रीन टेस्ट याद है। फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने मुझे एक सीन करने के लिए बुलाया था। उन्होंने आखिर में कहा था, ‘मनीषा, आपने बेहद खराब एक्टिंग की थी। आप एक बुरी एक्ट्रेस हैं।’

इसके बाद मनीषा को ये बात उनके दिल पर लग गई। उन्होंने विधु की इस बात को चुनौती की तरह लिया। इसके बाद उन्होंने विधु से एक दिन का समय मांगा और फिर से ऑडिशन के लिए उनके पास गई। इस बार मनीषा पूरी तैयारी के साथ गईं। अगले दिन उन्होंने विधु को अपनी एक्टिंग से हैरान कर दिया था।

Exit mobile version