News Room Post

Happy Birthday Kunal Khemu: कुनाल खेमु हुए 38 साल के, सोहा समेत करीना ने किया विश

kunal kareena soha saif

मुंबई। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ आज भी दर्शकों के मन में बसी है। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म में जितनी चर्चा इन दोनों स्टार की हुई उतनी ही कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की भी हुई। कुनाल ने इस फिल्म में आमिर के टैक्सी पार्टनर रजनीकांत का किरदार निभाया था। जो उनसे उम्र में काफी छोटा था। अब ये चाइल्ड एक्टर काफी बड़ा हो चुका है। आज वो अपना 38वां जन्मदिन मना रहा है।

कुनाल खेमु (Kunal Khemu) आज 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें सोहा अली खान ( Soha Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने जन्मदिन की बधाई दी है।

अब कुणाल पटौदी खानदान के दामाद हैं। उन्होंने शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान से शादी की है। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को छह-सात साल डेट किया था। इसके बाद 2015 में दोनों ने शादी रचा ली। कुनाल खेमु के बर्थडे पर उन्हें उनकी फैमली और फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी है।

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो कई सारी इमेजेस का कोलाज है। जिसमें कुणाल के चाइल्डहुड से लेकर उनकी फिल्मों के पोस्टर्स, सोहा संग उनकी क्यूट बॉन्डिंग की झल्कियां हैं साथ ही इनाया संग उनकी प्यारी तस्वीरों को शामिल किया गया है।

करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कुणाल खेमू और करीना कपूर खान का परिवार दिखाई दे रहा है।

Exit mobile version