News Room Post

Kuttey Box Office Collection: पहले दिन ही पस्त हुई अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते, बॉक्स ऑफिस पर बेहद न्यूनतम रहा कलेक्शन

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते का कलेक्शन बेहद कम रहा है। पहले दिन ही अर्जुन कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल रही है। इस फिल्म में भले स्टार रहे हों। भले ही इस फिल्म से बड़े डायरेक्टर विशाल भरद्वाज का नाम जुड़ा हो लेकिन फिल्म वो असर दर्शकों पर नहीं छोड़ सकी जैसा असर इसे छोड़ना चाहिए था। 2022 में बॉलीवुड की स्थिति बहुत बुरी रही थी। लेकिन 2023 में बॉलीवुड का खाता बहुत न्यूनतम खुला है। क्रिटिक की तरफ से भी कुत्ते फिल्म का रिव्यू कुछ ख़ास नहीं था। कुछ लोगों ने फिल्म को सामान्य बताया था तो बहुत से लोगों ने फिल्म को खराब बताया। फिल्म को अच्छी रेटिंग्स नहीं मिली और फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन न्यूनतम रहा। यहां हम आपको कुत्ते फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन बताने वाले हैं।

कुत्ते फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन में मात्र 1 से 1 करोड़ 40 लाख रूपये का कारोबार किया है। फिल्म अपने पहले दिन में डेढ़ करोड़ रूपये का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। इस फिल्म का कुल बजट करीब 35 करोड़ रूपये के आसपास है। 35 करोड़ रूपये में बनी फिल्म अगर मात्र 1 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन करती है तो ये सोचनीय है।

साल 2023 की बॉलीवुड की पहली फिल्म कुत्ते है। ऐसे में बॉलीवुड की साल 2023 की ओपनिंग निराशाजनक है। अब साल 2023 की बड़ी फिल्म पठान भी रिलीज़ की तैयारी में है। शाहरुख खान पठान फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं और फिल्म को सुपरहिट कराने की कोशिश में हैं। लेकिन ये तो 25 जनवरी के बाद ही तय होगा कि पठान फिल्म का भविष्य क्या है।

आपको बता दें कुत्ते फिल्म के लिए अर्जुन कपूर ने करीब 8 करोड़ रूपये की फीस ली है। कुत्ते फिल्म में मौजूद स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अर्जुन कपूर ही हैं। वहीं तब्बू ने फिल्म के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रूपये चार्ज किए हैं। इसके अलावा राधिका मदान ने फिल्म के लिए एक करोड़ रूपये, कोंकणा सेन शर्मा ने 85 लाख रूपये, नसीरुद्दीन शाह ने 50 लाख रूपये, कुमुद मिश्रा ने 70 लाख रूपये और शर्दूल भरद्वाज ने करीब 30 लाख रूपये लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भरद्वाज के बेटे आसमान भरद्वाज ने किया है। ये उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म है लेकिन पहली फिल्म से वो दर्शकों और क्रिटिक के दिल में अपनी पहचान बनाने में नाकाम हुए हैं।

Exit mobile version