News Room Post

Lata Mangeshkar No More: लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति और PM मोदी समेत देशभर की शख्सियतों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले गमगीन हैं। लता मंगेशकर पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। वो 92 साल की थीं। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी कल उन्हें देखने गए थे। लता दीदी के निधन के बाद हर तरफ से शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।

Exit mobile version