News Room Post

आम्रपाली दुबे को छोड़ नई एक्ट्रेस के साथ निरहुआ लड़ा रहे इश्क के पेंच, रात भर किया रोमांस!

Nirahua And raksha gupta new song: निरहुआ की फिल्म जुगल मास्टर का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने का नाम है सोनहा-सोनहा। गानें मे एक्टर रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस कर रहे हैं। दोनों रात में घर के बाहर अपने प्यार के फूल खिला रहे हैं

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव भोजपुरी जगत की लोकप्रिय जोड़ियों में से हैं। फैंस दोनों का रोमांस साल 2014 से देखते आ रहे हैं और आज भी उनकी फिल्में सोशल मीडिया से लेकर टीवी पर सुपरहिट साबित होती हैं लेकिन अब निरहुआ का रोमांटिक सॉन्ग सामने आया है जिसमें वो दूसरी हिरोइन के साथ जबरदस्त रोमांस कर रहे हैं और फैंस निरहुआ के साथ आम्रपाली को याद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि निरहुआ का नया गाना कौन सा है।


जुगल मास्टर का पहला गाना रिलीज

निरहुआ की फिल्म जुगल मास्टर का नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने का नाम है सोनहा-सोनहा। गानें मे एक्टर रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस कर रहे हैं। दोनों रात में घर के बाहर अपने प्यार के फूल खिला रहे हैं। गाना बहुत ही रोमांटिक है,जिसे चंदन उपाध्याय और ओम झा ने लिखा है और गाया प्रियंका सिंह और अक्षत झा ने हैं। गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा लेकिन फैंस आम्रपाली को याद कर रहे हैं। बता दें कि जुगल मास्टर सीधा टीवी पर रिलीज हो चुकी है, फिल्म को जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।


गाने पर फैंस ने लुटाया प्यार

फैंस को गाना बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- गाना बहुत अच्छा है लेकिन आम्रपाली होती तो गाने और ज्यादा अच्छा लगता। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सुपर सुपर रोमांटिक गाने के बोल की गुणवत्ता अच्छी है। एक अन्य ने लिखा- अगर ये गाना निरहुआ सर गाते तो अब तक मिलियन में व्यूज रहता है। काम की बात करें तो निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो इस वीकेंड पर देख सकते हैं।

Exit mobile version