नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा का गर्दा हर जगह देखने को मिलता है।भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसका डंका बजता है। बात अगर सिंगर और एक्टर पवन सिंह की करें तो सिंगर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार हैं और इसी पावर स्टार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में चार-चांद लगाते हुए देखा गया। एक्टर के गाने पर सभी बारातियों और घरातियों को थिरकते हुए देखा गया। वीडियो काफी अच्छा है और इसे देखने के बाद आप भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएंगे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जहां एक तरफ हॉलीवुड से सिंगर्स को माहौल बनाने के लिए बुलाया गया,वहीं अंबानी वेटिंग में भोजपुरी गानों को भी तवज्जो दी गई। शादी में सिंगर पवन सिंह को भी स्टेज पर देखा गया, जहां वो अपना आइकॉनिक सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू गाते दिखे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह स्टेज पर माइक लिए खड़े हैं और नीचे खड़े सभी गेस्ट पवन सिंह के साथ सूर में सूर मिल रहे हैं। एक्टर रितेश देशमुख भी पवन सिंह को देखकर सीटी मार रहे हैं। वीडियो में सभी लोगों को लॉलीपॉप लागेलू गाने पर डांस करते देख सकते हैं।
पवन सिंह ने बनाया माहौल
वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान है क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि एशिया की सबसे महंगी शादी में भोजपुरी गानों को भी जगह मिलेगी। एक यूजर ने लिखा-अंबानी की शादी में भोजपुरी..वाह गजब हो गया। एक अन्य ने लिखा- असली माहौल तो पवन सिंह ने ही बना दिया। एक दूसरे ने लिखा- अंबानी शादी में भोजपुरी गाने. 2024 वास्तव में वाइल्डिंग है। बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी के बड़े स्टार्स हैं और उनके गाने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। एक्टर के लॉलीपॉप लागेलू, जन्नत के हूर लागेलू, छलकत हमरी जवनिया हो राजा जैसे गाने सुपरहिट साबित हुए हैं।